एक बार जरूर पढियेगा

*नोबेल पुरस्कार विजेता ब्राजीली कवियत्री मार्था मेरिडोस की कविता "You Start Dying Slowly" का हिन्दी अनुवाद...*


1) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप:*


- करते नहीं कोई यात्रा,


- पढ़ते नहीं कोई किताब,


- सुनते नहीं जीवन की ध्वनियाँ,


- करते नहीं किसी की तारीफ़।

 


2) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, जब आप:*


- मार डालते हैं अपना स्वाभिमान,


- नहीं करने देते मदद अपनी और न ही करते हैं मदद दूसरों की।


 

3) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप:*


- बन जाते हैं गुलाम अपनी आदतों के, 


- चलते हैं रोज़ उन्हीं रोज़ वाले रास्तों पे,


- नहीं बदलते हैं अपना दैनिक नियम व्यवहार,


- नहीं पहनते हैं अलग-अलग रंग, या


- आप नहीं बात करते उनसे जो हैं अजनबी अनजान।

 


4) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप:*


- नहीं महसूस करना चाहते आवेगों को, और उनसे जुड़ी अशांत भावनाओं को, वे जिनसे नम होती हों आपकी आँखें, और करती हों तेज़ आपकी धड़कनों को।

 


5) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप:*


- नहीं बदल सकते हों अपनी ज़िन्दगी को, जब हों आप असंतुष्ट अपने काम और परिणाम से,


- अग़र आप अनिश्चित के लिए नहीं छोड़ सकते हों निश्चित को,


- अगर आप नहीं करते हों पीछा किसी स्वप्न का,


- अगर आप नहीं देते हों इजाज़त खुद को, अपने जीवन में कम से कम एक बार, किसी समझदार सलाह से दूर भाग जाने की...।


*तब आप धीरे-धीरे मरने  लगते हैं...!!*

 

*इसी कविता के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।*