नोएडाl ग्रेटर नोएडाा जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को आज राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में अलग अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों महान विभूतियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उन पर प्रकाश डाला गया।
ग्रेटर नोएडा में डेल्टा सेक्टर में जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी डॉक्टर महेन्दर नागर अजीत दौला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शारदा सेवादल की अध्यक्ष श्रीमती मधुराज श्रीमती नीता तंवर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती बबीता सुश्री सुनैना सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे1
वही नोएडा में आज की गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा द्वारा की गई तथा संचालन पीसीसी प्रमोद शर्मा द्वारा किया गया। गोष्ठी को महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव विनोद पाण्डेय राजेन्द्र अवाना, एआईसीसी दिनेश अवाना, जगदीश शर्मा, राजकुमार भारती, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, महिला महानगर अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल, पवन शर्मा, रामकुमार तंवर, लियाकत चौधरी, सतेन्द्र शर्मा, संदीप सिसोदिया, यतेन्द्र शर्मा, इंद्रजीत तिवारी, मोहम्मद गुड्डू, विक्रम सिंह, परवेज, दानिस सैफी, साकिर सैफी, नीरज लोहिया, चरणसिंह यादव, रिजवान, पीएस रावत, जेसी मिश्रा, ललित अवाना, सोमेन्द्र अवाना, जितेंद्र अम्बावत, गौतम अवाना, दयाशंकर पांडेय, ऋषि गौतम, अरुण भाटी, हसमत राणा, अनीश अली, डॉ इमरान,एम एस कुरैशी, उपदेश श्रीवास्तव, विक्रम सेठी, राजेश विश्कर्मा, डॉ सीमा, राजकुमार मोनू सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी को सम्बोधित किया।