नोएडा। सेक्टर 94 स्थित श्रीजी गौ सदन में गोवर्धन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा वाचक आचार्य पंडित पुलकित मिश्रा ने गोवर्धन की कथा और भजनों से वहां आए लोगों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने अपने मुखारविंद से गोवर्धन की कथा को बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति भी आचार्य पंडित पुलकित मिश्रा ने दी। उन्होंने यहां पर एक भूसे के बाड़े का उद्घाटन भी किया। पंडित पुलकित मिश्रा ने बताया कि वे काफी समय से गायों को कथा और भजन सुनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होने श्री जी गौ सदन के पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया। यह कार्यक्रम दोपहर तक चला।
बता दें कि श्री जी गौ सदन डेढ दशक से भी अधिक समय से गौ सेवा के लिए कार्य कर रही है। ये संस्था प्रति वर्ष करोडों रूपए अपने स्तर पर खर्च करती है। यहां गायों के रख रखाव के साथ ही उनकी सेवा भी की जाती है।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष एमके अग्रवाल महासचिव एम के अग्रवाल कृषि अनुसंधान के अध्यक्ष विकास गुप्ता राकेश गर्ग राजीव गोयल मुकेश गर्ग राजीव अग्रवाल डीके मित्तल श्री जी को सदन के पदाधिकारियों के साथ ही शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे
आचार्य पुलकित मिश्रा ने सुनाई गोवर्धन कथा, गाए भजन