बेहतरीन अफसर साबित हो रही है ऋतु महेश्वरी


 नोएडा। पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार का गढ रहे नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पद कितना अहम होता है ये रितू महेश्वरी ने साबित कर दिखाया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का दायित्व ऋतु महेश्वरी पर है। वे यहां एक बेहतरीन और दबंग अफसर साबित होने की ओर अग्रसर है। उन्होंने मंगलवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों से वार्ता करने के साथ ही मेट्रो में सफर भी किया। हालांकि अस्थायी कर्मचारी और कुछ कामचोर प्रवृति के कर्मचारी हडताल पर जाकर उन पर दबाव बनाने की ओछी राजनीति पर उतर आए है। 
बता दें कि पहले बसपा और फिर सपा के शासनकाल में नोएडा भ्रष्टाचार का गढ बन गया था। यादव सिंह प्रकरण हो या फिर प्लाट आबंटन     घोटाला नोएडा का नाम देश के साथ ही दुनियाभर में भी बदनाम हुआ। यहां चैयरमैन और सीईओ रहे कई अफसर इन दिनों गुमनामी का जीवन व्यतीत कर रहे है। इन दिनों नोएडा के सीईओ के दायित्वों का निर्वहन रितु महेश्वरी कर रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो रेल से हजारों यात्री सफर करते हैं। उनके बीच में पहुंचकर सोमवार को श्रीमती महेश्वरी एक संदेश देने का प्रयास किया है। चर्चा है कि वे इस शहर को बेहतर शहर बनाने के लिए कृतसंकल्प है। हर दिन श्रीमती महेश्वरी नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचने के बाद प्राधिकरण के अफसरों की जमकर क्लास ले रही है। अब यहां अफसर समय से पहुंच रहे है। सोमवार को अपने कार्यालय पहुंची। उन्होंने मेट्रो से सफर करने की इच्छा जताई। उन्होंने मेट्रो के संचालन से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारी हासिल की। मेट्रो रेल किस तरह से चलती है यह भी उन्होने जानने का प्रयास किया। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों से उन्होंने संवाद स्थापित किया। नियमित सफर करने वाले कई यात्रियों ने उन्हें सुझाव भी दिए। इन सुझावों को उन्होंने नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों को बताया ताकि वे इसमें सुधार कर सकें। श्रीमती महेश्वरी गाजियाबाद की जिलाधिकारी रहते हुए अपने झंडे गाड़ चुकी हैं। उन्होंने जिस दिन से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का पद संभाला है यहां भी धूम मचा रही है। अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही करने के साथ ही नेता नगरी को सिस्टम क्या होता है ये उन्होने बताया दिया है। इसे लेकर भी वे चर्चाओं में हैं। बड़े भू माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए श्रीमती महेश्वरी कृतसंकल्प है। उनके बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों का मानना है कि वह जो ठान लेती हैं वह करती हैं। 2020 तक नोएडा को स्वच्छ शहर घोषित कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए वे और उनके भरोसेमंद अफसर दिन रात एक कर रहे हैं। शहर में लोगों को जिम्मेदार बनाने का बीड़ा भी प्राधिकरण के अफसरों ने उठाया है। देखना दिलचस्प होगा कि यह टारगेट कब तक हासिल होता है। लेकिन एक बात साफ है कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान मौज मस्ती करने वाले अफसर इन दिनों सिस्टम में द