नोएडा। देश के बेहतरीन प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी यदि आज जीवित होते तो 75 साल के होते। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने के साथ ही देश को कंप्यूटर देने में अहम भूमिका निभाई है। वे बोफोर्स तोप को भारतीय सेना का गहना बनाने में राजीव गांधी पीछे नहीं रहे। यह बात अलग है कि इसके बदले उन्हें बदनामी नसीब हुई। कांग्रेसियों ने आज अपने नेता के 75 वें जन्मदिवस पर याद किया।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “राजीव को जानिये“ मैं भी युवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पूरे उत्तरप्रदेश में 1 सितम्बर को आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में जिला गौतमबुद्धनगर में कुल 4314 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। गौतमबुद्धनगर से विजयी छात्र छात्राओं को आदर्श पब्लिक स्कूल सैक्टर 52 में पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रही रेणु यादव को लैपटॉप देकर पुरष्कृत किया गया। दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक कुमार को टेबलेट दिया गया। तीसरे स्थान पर रहे अमितेश त्रिपाठी को रेंजर्स की साईकल देकर पुरस्कृत किया गया। 57 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए जिनमें एच एम टी की घड़ियां पुरस्कार स्वरूप दी गई।सभी भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को एक एक प्रमाण पत्र भी दिया गया। पुरस्कार वितरण में शामिल प्रतियोगिता जिला प्रभारी बिजेन्द्र यादव, आदर्श स्कूल के निदेशक ओ पी यादव, जिला अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागर, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, एआईसीसी दिनेश अवाना, सेवादल जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता पवन शर्मा, फिरे सिंह नागर, राजकुमार भारती, लियाकत चौधरी, यतेंद्र शर्मा, चरण सिंह यादव, विक्रम सेठी आदि शामिल हुए।
अगर जीवित होते तो 75 साल के होते राजीव गांधी